फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू में आयकर टीम ने व्यापारियों के रिश्तेदारों तक बढ़ाया जांच का दायरा

Sat, 16 Mar 2019 01:28 AM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू

सार

  • शहर के कारोबारियों के ठिकानों पर दूसरे दिन भी डटी रही टीम
  • जब्त दस्तावेजों में करोड़ों के रिटर्न के हेरफेर का अंदेशा
विज्ञापन
आयकर विभाग का छापा - फोटो : फाइल, अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू के कारोबारियों के ठिकानों पर आयकर विभाग की टीम की जांच शुक्रवार को दूसरे दिन भी जारी रही। पंजाब और हरियाणा से आई टीमों के कुछ सदस्य कारोबारियों के घर से लेकर अन्य जगहों पर जांच के लिए मौजूद रहे। इस दौरान आयकर टीम ने कारोबारियों के घर, कार्यालय समेत अन्य जगहों से मिले दस्तावेजों की जांच के साथ पूछताछ भी की। 
विज्ञापन


आयकर विभाग ने कारोबारियों के रिश्तेदारों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। सूत्रों के मुताबिक कारोबारियों से जब्त दस्तावेजों में करोड़ों के आयकर रिटर्न के हेरफेर का अंदेशा जताया जा रहा है। पंजाब और हरियाणा के साथ स्थानीय आयकर विभाग की टीमों ने वीरवार को बानिया ग्रुप, कपाही बिल्डर्स के साथ अन्य बिजनसमैन के ठिकानों पर छापे मारे थे। 

इसमें घरों से लेकर शो रूम, दुकान, होटल और कार्यालयों से दस्तावेज, नकदी समेत अन्य चीजों को अपने कब्जे में लिया गया। दस्तावेजों से जुड़ी जांच शुक्रवार को भी जारी रही। अब विभाग ने कारोबारियों के रिश्तेदारों तक जांच का दायरा बढ़ा दिया है। 
विज्ञापन


एक तरफ रघुनाथ बाजार में बानिया ग्रुप का कारोबार बंद रहा वहीं उसके घर पर भी पुलिस और जांच अधिकारी मौजूद रहे। आयकर विभाग ने शहर में करीब 30 जगहों पर छापेमारी की थी, जहां शुक्रवार को भी जांच से जुड़ी प्रक्रिया चलती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें