फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu: पटनीटॉप में अवैध निर्माण का खुलासा, ED ने दो होटलों को किया अटैच, 15 करोड़ की संपत्ति पर कसा शिकंजा

Tue, 21 Jan 2025 04:19 PM IST
निकिता गुप्ता अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

ईडी ने जम्मू-कश्मीर के पटनीटॉप में दो होटलों, होटल त्रिनेत्र रिजॉर्ट्स और होटल ग्रीन ऑर्किड, को अवैध निर्माण और अतिक्रमण के आरोप में 15 करोड़ रुपये की संपत्ति के साथ अटैच किया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ईडी ने जम्मू और कश्मीर के पर्यटक स्थल पटनीटॉप में स्थित दो होटलों को मनी लॉन्ड्रिंग जांच के तहत अटैच किया है। इन होटलों का कुल मूल्य करीब 15 करोड़ रुपये आंका गया है। ईडी ने मंगलवार को एक बयान जारी कर कहा कि होटल त्रिनेत्र रिजॉर्ट्स और होटल ग्रीन ऑर्किड को पटनीटॉप विकास प्राधिकरण  द्वारा निर्धारित सीमा से बाहर बनाए गए थे।

विज्ञापन


ईडी ने इन होटलों को मनी लॉन्ड्रिंग अधिनियम के तहत आस्थायी आदेश जारी करके अटैच किया है। दोनों अचल संपत्तियों का कुल मूल्य 14.93 करोड़ रुपये है। मनी लॉन्ड्रिंग का यह मामला सीबीआई द्वारा दर्ज की गई एफआईआर से संबंधित है, जिसमें पटनीटॉप क्षेत्र में स्थित होटलों, गेस्ट हाउसों, रिसॉर्ट्स, कॉटेज और आवासीय संपत्तियों के मालिकों और निदेशकों के खिलाफ कार्रवाई की गई है, साथ ही पीडीए अधिकारियों को भी आरोपित किया गया है।

सीबीआई की शिकायत में यह आरोप था कि इन होटलों ने आवासीय मकान का व्यावसायिक उपयोग किया, अनुमोदित निर्माण सीमा से अधिक निर्माण किया और अपने व्यवसायों को प्रतिबंधित क्षेत्र (जैसे घने जंगल, कृषि क्षेत्र, आवासीय क्षेत्र आदि) में चलाया। इन अनियमितताओं को पीडीए अधिकारियों ने नजरअंदाज किया।
विज्ञापन


ईडी ने कहा होटल त्रिनेत्र रिजॉर्ट्स और होटल ग्रीन ऑर्किड पीडीए द्वारा अनुमत सीमा से बाहर बनाए गए थे। दोनों होटलों ने आधिकारिक सीमा से अधिक निर्माण किया और अवैध रूप से भूमि अतिक्रमण कर उसे उपयोग में लाकर अपना बना लिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें