जम्मू। भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईआईएम) जम्मू में तीन दिवसीय ट्रैकिंग आधारित प्रबंधन विकास कार्यक्रम (एमडीपी) जारी है। मंगलवार को दूसरे दिन देशभर के 49 प्रतिभागियों को हिमालय में ट्रैकिंग प्रबंधन के बारे में प्रशिक्षित किया गया। कार्यक्रम में व्यक्तिगत और व्यावसायिक विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सात सत्र शामिल हैं। इसमें हिमालय में ट्रैकिंग, नेतृत्व क्षमता, टीम निर्माण, स्थिरता और सुशासन, संघर्ष समाधान, समाधान पर बातचीत आदि शामिल हैं। ब्यूरो