फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीरः 100 से अधिक वकीलों को हाईकोर्ट का नोटिस, नहीं चुका रहे बकाया

Thu, 26 Sep 2019 11:05 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
कोर्ट ने सुनाया फैसला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

हाईकोर्ट जम्मू विंग में प्रैक्टिस करने वाले सौ से ज्यादा वकीलों को चैंबर फीस न चुकाने पर नोटिस जारी किए गए हैं। रजिस्ट्रार ज्यूडिशियल ने इन वकीलों को तीन हफ्तों तक फीस जमा करने की मोहलत दी है। इन वकीलों को अगस्त महीने में भी नोटिस दिया गया था, लेकिन किसी ने फीस नहीं चुकाई है। रजिस्ट्रार की ओर से अब चेताया गया है कि फीस न चुकाने पर चैंबर अलाटमेंट कमेटी कार्रवाई करेगी।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार हाईकोर्ट में 36 वकील ऐसे हैं, जिनकी पूरी फीस ही लंबित है। इसके अलावा 70 से अधिक ऐसे वकील हैं, जिनकी बकाया फीस काफी अधिक है। रजिस्ट्रार की ओर से जारी नोटिस में कहा गया है कि चैंबर फीस न चुकाने वाले वकीलों को पहले भी कई नोटिस जारी हो चुके हैं। इससे पूर्व 6 अगस्त को पिछला नोटिस जारी किया गया था, लेकिन वकीलों ने इसे गंभीरता से नहीं लिया है।

अब चैंबर अलाट करने वाली कमेटी की ओर से वकीलों को 23 सितंबर को नोटिस दिया गया है। इसमें तीन हफ्तों के भीतर बकाया फीस जमा कराने को कहा गया है। इस नोटिस की मियाद खत्म होने तक यदि फीस नहीं चुकाई जाती है तो चैंबर अलाटमेंट कमेटी इस पर कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन


चैंबर के लिए रहती है मारामारी
जानकारी के अनुसार हाईकोर्ट में चैंबर के लिए वकीलों में मारामारी रहती है। वकीलों की कोशिश होती है कि उनका हाईकोर्ट में अपना चैंबर हो। इसलिए वकीलों की तरफ से चैंबर लेने की होड़ रहती है। लेकिन अब कमेटी की तरफ से कई वकीलों से चैंबर छीने जा सकते हैं। जिन लोगों की फीस बकाया है, उनके पास सिर्फ तीन हफ्तों का ही वक्त है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें