फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: नए कानूनों पर पांच दिवसीय प्रशिक्षण सत्र का समापन

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। जिला न्यायालय में मंगलवार को तीन नए आपराधिक कानूनों पर पांच दिवसीय प्रशिक्षण सत्र का समापन हुआ। डीडीपी प्रशांत महाजन के निर्देश पर इस प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण में एक संरचित प्रशिक्षण मॉड्यूल पर व्यापक कानूनी चर्चा की गई। इसमें सदर कोर्ट जम्मू में तैनात अभियोजकों ने भी सक्रिय रूप से भाग लिया। प्रशिक्षण में सरकारी वकील अनिल मंगोत्रा, सीपीओ मंजर खय्याम, एपीपी रोहिणी मन्हास और अतिरिक्त पीपी सुनील शर्मा द्वारा विशेष व्याख्यान दिए गए। प्रशिक्षण में सीपीओ मनमोहित शर्मा, विक्रम परिहार, अश्वनी कुमार, राजीव थापा, जोगिंदर लाल, युवराज सिंह, पवनदीप कौर, नेहा शर्मा, आनंदिता थास, सोनाली परिहार और मनस्वी महाजन भी मौजूद रहीं। सत्र का संचालन अरविंद राठौर ने किया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें