जम्मू। आरएस पुरा के भग्गा मड़ स्थित जय हिंद मनोचिकित्सा क्लीनिक को फिर से खोलने का आदेश दिया है। याचिकाकर्ता लेफ्टिनेंट कर्नल डाॅ. चरणप्रीत सिंह (सेवानिवृत्त) और जय हिंद मनोचिकित्सा क्लीनिक के मालिक दलीप सिंह राजपूत ने सील करने के आदेश को चुनौती दी थी। बुधवार को हाईकोर्ट के न्यायाधीश मोक्षा खजूरिया काजमी ने याचिका पर सुनवाई की।
याचिकाकर्ता की ओर से पेश अधिवक्ता ने कहा कि चिकित्सा अधिकारी ने बिना कारण बताओ नोटिस या कोई आदेश जारी किए बिना ही क्लीनिक को सील कर दिया है। दलीलें सुनने के बाद न्यायाधीश ने प्रतिवादियों को नोटिस जारी किया। जेएनएफ