जम्मू। जिला स्वास्थ्य सोसायटी जम्मू की ओर से मंगलवार को राष्ट्रीय रेबीज नियंत्रण कार्यक्रम (एनआरसीपी) पर फीमेल मल्टीपर्पज हेल्थ वर्कर (एफएमपीएचडब्लू) के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया। इसमें एनआरसीपी के विभिन्न घटकों पर ध्यान केंद्रित किया गया। प्रशिक्षण में जिले के प्रशासनिक नियंत्रण के तहत सभी नौ स्वास्थ्य ब्लॉकों और शहरी से महिला बहुउद्देशीय कार्यकर्ता शामिल हुए। इस मौके पर डॉ. राकेश मगोत्रा निदेशक स्वास्थ्य सेवाएं जम्मू, उप निदेशक योजनाएं डॉ. पूनम सेठी, उप निदेशक दंत चिकित्सा डॉ. संजय शर्मा, राज्य क्षय रोग अधिकारी डॉ. ज्योति जॉली, नियंत्रक स्टोर डॉ. रितेश खुल्लर, राज्य वेनेरोलॉजिस्ट डॉ. किरण कैलू, डाॅ. हरबख्श आदि मौजूद रहे। ब्यूरो