फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: रक्षा कर्मियों को दी हृदय रोगों से बचाव की जानकारी

विज्ञापन
7बीएन एसएसबी जम्मू के चिकित्सा शिविर में रक्षाकर्मियों को हृदय बीमारियों के बचाव पर जागरूक करते
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जम्मू। 7बीएन एसएसबी जम्मू में रविवार को लगाए गए चिकित्सा शिविर में रक्षा कर्मियों की हृदय जांच के साथ उन्हें हृदय रोगों के बचाव पर जागरूक किया गया।
विशेषज्ञ डाक्टरों ने कर्मियों को हृदय स्वास्थ्य का आकलन करने, जोखिम कारकों की पहचान करने और रोकथाम तथा उपचार के लिए चिकित्सा सलाह पर जोर दिया।
शिविर में जीएमसी जम्मू के कार्डियोलॉजी विभाग के प्रमुख डॉ. सुशील शर्मा ने कहा कि रक्षा बलों को अक्सर शारीरिक फिटनेस और सहनशक्ति का प्रतीक माना जाता है। हालांकि, हाल के रुझान सैन्य कर्मियों में हृदय संबंधी बीमारियों में चिंताजनक वृद्धि का संकेत देते हैं। अपने कठोर प्रशिक्षण और सक्रिय जीवनशैली के बावजूद सैनिक तेजी से हृदय रोगों के शिकार हो रहे हैं। इस बढ़ती चिंता पर ध्यान देने की आवश्यकता है, क्योंकि यह न केवल कर्मियों के स्वास्थ्य को प्रभावित करता है, बल्कि पारिवारिक जीवन को भी प्रभावित करता है।
विज्ञापन

रक्षा कर्मी अत्यधिक दबाव में काम करते हैं, चाहे वे युद्ध में हों, ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हों या लंबे समय तक तैनाती में हों। सैनिकों को अक्सर अनियमित शेड्यूल का सामना करना पड़ता है, जिससे नींद के साथ अन्य शारीरिक गतिविधियां प्रभावित होती हैं। शिविर में शामिल डॉ. वेंकटेश येलुपु, डॉ. धनेश्वर कपूर, पैरामेडिक्स और स्वयंसेवकों में कमल शर्मा, रणजीत सिंह, राजकुमार, अमनीश दत्ता आदि ने सेवाएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें