फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू: गुज्जर-बकरवालों का प्रदर्शन, पहाड़ियों को ST का दर्जा देने का विरोध, संभागीय आयुक्त को सौंपा ज्ञापन

Sun, 06 Aug 2023 05:23 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

पहाड़ियों को जनजाति का दर्जा देने के विरोध में रविवार को एक बार गुज्जर-बकरवाल ने प्रदर्शन किया। सड़कों पर उतरे गुज्जर-बकरवाल समुदाय के लोग सड़क पर आ गए और घंटों तक प्रदर्शन किया। 
विज्ञापन
जम्मू - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पहाड़ी समुदाय को अनुसूचित जनजाति (एसटी) का दर्जा देने के बिल के खिलाफ फिर गुज्जर बकरवाल समुदाय के लोगों ने रविवार को पनामा चौक पर प्रदर्शन किया। सैकड़ों की संख्या में लोगों ने केंद्र सरकार व प्रदेश प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। इसके बाद रैली निकाल संभागीय आयुक्त रमेश कुमार को मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा।

विज्ञापन


गुफ्तार अहमद चौधरी ने कहा कि पहाड़ियों को अनुसूचित जनजाति का दर्जा देना गुज्जर बकरवालों के साथ अन्याय है। सरकार को यह बिल वापस लेना होगा, नहीं तो पूरे देश में ऐसे प्रदर्शन किए जाएंगे। जिन लोगों को एसटी का दर्जा दिया जा रहा है, वे कुलीन वर्ग के लोग हैं।मांग है कि पहाड़ियों को एसटी में शामिल न किया जाए। अगर कानून बन जाता है तो लाखों की तादाद में लोग सड़कों पर उतरेंगे।

संभागीय आयुक्त रमेश कुमार ने आश्वासन देते हुए कहा कि हक को नहीं छिना जाएगा। शिकायत को सरकार तक पहुंचाया जाएगा। जब से संसद में पहाड़ियों को अनुसूचित जनजाति का दर्जा देने वाला बिल पेश हुआ है तभी से जम्मू-कश्मीर के अलग-अलग जगहों पर गुज्जर बकरवालों का प्रदर्शन जारी है। पूंछ, राजोरी और कश्मीर के विभिन्न जिलों में विरोध हो रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें