फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: धोखाधड़ी करने वाले एजेंटों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश

विज्ञापन
सिविल सचिवालय में समीक्षा बैठकक्करतीं मंत्री सकीना इटू। स्त्रोत सूचना विभाग
विज्ञापन
मंत्री ने अनुसूचित जाति, समाज कल्याण व पिछड़ा वर्ग विकास निगम के कार्यों की समीक्षा की
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। सिविल सचिवालय में मंगलवार को स्वास्थ्य और चिकित्सा शिक्षा, समाज कल्याण मंत्री सकीना इट्टू की अध्यक्षता में एक बैठक हुई। इसमें उन्होंने अनुसूचित जाति, समाज कल्याण व पिछड़ा वर्ग विकास निगम के कार्यों की समीक्षा की व अधिकारियों को धोखाधड़ी में लिप्त एजेंटों पर कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
उन्होंने बताया कि योजनाओं का लाभ हर हाल में लाभार्थी को मिलना चाहिए। लोगों में जागरूकता बढ़ाने के लिए शिविर लगाने, योजनाओं का प्रचार व प्रसार रेडियो व टीवी करने के निर्देश दिए। निगम के प्रबंधन से जिन स्कूलों का संचालन किया जा रहा है वहां पर कौशल विकास संस्थानों से मिलकर लाभार्थियों को चिह्नित किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंत्री ने निर्देश दिए कि लाभार्थियों को लाभ पहुंचे इसके लिए वित्तीय संस्थानों के साथ समन्वय को मजबूत करने और स्थायी आजीविका के अवसरों को बनाए जाने पर अधिकारी कार्य करें। मंत्री ने निगम से विभिन्न योजनाओं के तहत आवेदनों के निस्तारण के लिए एकल खिड़की प्रणाली को लागू करने के निर्देश दिए। बैठक में समाज कल्याण आयुक्त सचिव संजीव वर्मा, जनजातीय मामलों के सचिव प्रसन्ना रामास्वामी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें