फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: हर जिले में होंगे सफल महिलाओं के सम्मान समारोह

विज्ञापन
विज्ञापन
समाज कल्याण और शिक्षा मंत्री की अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की तैयारियों की समीक्षा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। समाज कल्याण और शिक्षा मंत्री सकीना इट्टू ने शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की तैयारियों की समीक्षा बैठक की। उन्होंने अलग-अलग क्षेत्रों में जम्मू-कश्मीर में महिलाओं के योगदान को सराहने पर जोर दिया। सिविल सचिवालय में आयोजित इस बैठक में समाज कल्याण विभाग के आयुक्त सचिव संजीव वर्मा और संस्कृति विभाग के आयुक्त सचिव के रमेश कुमार भी मौजूद रहे। बता दें कि आठ मार्च को दुनिया भर में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है।

बैठक के दौरान मंत्री इटू ने अधिकारियों को महिलाओं को सशक्त बनाने वाली योजनाओं को बढ़ावा देने के निर्देश दिए। साथ ही समय-समय पर ऐसी योजनाओं के लिए जागरूकता शिविर आयोजित करने के भी निर्देश दिए।
विज्ञापन

बैठक को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि हमें न केवल हर क्षेत्र में महिलाओं के योगदान की सराहना करनी चाहिए, बल्कि यह सुनिश्चित भी करना चाहिए कि महिलाओं को आगे बढ़ने के अवसर मिलते रहने चाहिए।
विज्ञापन


बैठक के दौरान समाज कल्याण विभाग के आयुक्त सचिव ने मंत्री को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर विभाग द्वारा आयोजित किए जा रहे कार्यक्रमों की तैयारियों के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें