फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्राकृतिक चिकित्सा में साथ आगे बढ़ेंगे भारत और क्यूबा : डॉ. जितेंद्र सिंह

विज्ञापन
क्यूबा के उप प्रधानमंत्री एडुआर्डो मार्टिनेज डियाज के साथ डॉ जितेन्द्र सिंह  स्रोत - स्वयं
विज्ञापन
बायो-हबाना 2026 में हिस्सा लेने के लिए मंत्री को दिया निमंत्रण
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। देश की यात्रा पर आए क्यूबा के उप प्रधानमंत्री एडुआर्डो मार्टिनेज डियाज ने सोमवार को नई दिल्ली में केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह से मुलाकात की। इस दौरान दोनों के बीच चिकित्सा अनुसंधान और वैक्सीन के विकास को लेकर चर्चा हुई।
विज्ञापन

साथ ही डियाज ने डॉ. सिंह को अगले वर्ष हवाना में होने वाली बैठक बायो-हबाना 2026 के लिए निमंत्रण दिया। बैठक के दौरान डॉ. सिंह ने कहा कि जैव प्रौद्योगिकी विभाग ने जैव अर्थव्यवस्था ढांचे को परिभाषित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। साथ ही सतत विकास के लिए जरूरी राष्ट्रीय जैव ईंधन नीति जैसे नीतिगत उपायों को भी अपनाया है। इस दौरान एडुआर्डो मार्टिनेज डियाज ने भी जैव प्रौद्योगिकी में क्यूबा की सफलता, विशेष रूप से कम लागत वाले टीके विकसित करने और अग्रणी कैंसर उपचार में इसकी उपलब्धियों के बारे में जानकारी दी। इस दौरान डॉ. सिंह ने भारतीय प्राकृतिक चिकित्सा में क्यूबा की बढ़ती रुचि को देखते हुए दोनों देशों के इस क्षेत्र में जुड़ाव बढ़ाने के बारे में आशा व्यक्त की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें