फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू को बजट में मिली कई सौगातें : स्टिल्ड पार्किंग, क्वारंटीन नर्सरी और पीएम यूनिटी मॉल का तोहफा

Sat, 08 Mar 2025 02:39 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
पर्यटन, बागवानी, पशु पालन और स्वास्थ्य क्षेत्र को मिलेगी मजबूती
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। प्रदेश सरकार ने बजट में जम्मू के लिए कई महत्वपूर्ण योजनाओं की घोषणा की है, जिससे पर्यटन, बागवानी, पशु पालन और स्वास्थ्य क्षेत्र को मजबूती मिलेगी। कैंसर के इलाज के लिए भी बजट में विशेष प्रावधान किया गया है। जम्मू के लिए घोषित कुछ प्रमुख योजनाएं इस प्रकार हैं।
आवास एवं शहरी विकास
जम्मू के कैनाल रोड पर 63 करोड़ रुपये की लागत से स्टिल्ड पार्किंग और ट्विन टावरों का निर्माण
स्थानीय कारीगरों को बाजार संपर्क मंच प्रदान करने के लिए जम्मू और श्रीनगर में पीएम यूनिटी मॉल की स्थापना
जम्मू में वाटर पार्क का विकास

विधि विभाग
जम्मू विधानसभा परिसर का समापन
नेवा के तहत विधानसभा के डिजिटलीकरण का कार्य
बागवानी क्षेत्र
रामनगर के माटी में क्वारंटीन नर्सरी की स्थापना
पशु एवं भेड़ पालन
सतवारी, जम्मू में 50,000 लीटर प्रतिदिन क्षमता वाला दूध प्रसंस्करण संयंत्र
स्वास्थ्य और कल्याण
जीएमसी जम्मू और श्रीनगर में आपातकालीन चिकित्सा विभाग के लिए सात करोड़ रुपये
जीएमसी जम्मू और एसकेआईएमएस श्रीनगर के कैंसर संस्थानों में उन्नत कैंसर उपचार उपकरण की स्थापना

पर्यटन और संस्कृति
पीरखो को मुबारक मंडी कॉम्प्लेक्स से जोड़ने के लिए वर्टिकल लिफ्ट परियोजना
सिधरा गोल्फ कोर्स के पास कन्वेंशन सेंटर का निर्माण
सिधरा गोल्फ कोर्स के पास वाटर पार्क का निर्माण
मुबारक मंडी हेरिटेज कॉम्प्लेक्स का जीर्णोद्धार
कला केंद्र जम्मू का आधुनिकीकरण
सामाजिक और जनजातीय कल्याण
जम्मू सहित अन्य जिलों में 11 नए शक्ति सदनों की स्थापना
सहकारी क्षेत्र
तालाब तिल्लो जम्मू में 5145 मीट्रिक टन की क्षमता वाले कोल्ड स्टोरेज की स्थापना
परिवहन क्षेत्र
कोट भलवाल (घैनक गांव) में 13 करोड़ रुपये की लागत से ड्राइविंग प्रशिक्षण और अनुसंधान संस्थान की स्थापना
सामान्य प्रशासन
जम्मू और श्रीनगर में जेकेएसएसबी कार्यालय भवन के लिए 16 करोड़ रुपये
आतिथ्य एवं संपदा विभाग
जम्मू और श्रीनगर में कुछ मौजूदा कालोनियों का मुद्रीकरण
सरकार की ये योजनाएं जम्मू के विकास को नई दिशा देंगी और विभिन्न क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं को सुदृढ़ करेंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें