जम्मू । ऑपरेशन कामधेनु के तहत शुक्रवार को पुलिस चौकी सिद्दड़ा की टीम ने पशु तस्करी को नाकाम किया है। इस दौरान सिद्दड़ा पुल पर तलाशी के दौरान पुलिस ने वाहन में चार पशु क्रूरतापूर्वक लदे हुए पाए गए। पुलिस ने वाहन को जब्त कर लिया है। मगर चालक मौके से भाग गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद