फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: आठवें दिन भी जेएमसी की वेबसाइट बहाल नहीं, लोग रहे परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
- काम करवाने के लिए का रहे नगर निगम के चक्कर, टोल फ्री नंबर पर काॅल कर करवाए काम
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। नगर निगम की वेबसाइट में जरूरी आठ दिन बीत जाने के बाद भी बहाल नहीं हुई हैं। इससे लोगों को काम करवाने के लिए नगर निगम के चक्कर काटने पड़ रहे हैं। हालांकि नगर निगम की ओर से टोल फ्री नंबर 1800-180-7207 पर काम के लिए काल आती रही हैं। कुल 400 से ज्यादा काल दर्ज की गई हैं।
इनके निवारण के लिए अधिकारियों को निर्देश जारी कर किए गए हैं। टैंकर सुविधा के लिए 150, सफाई से जुड़ काम के लिए 200 जबकि जरूरी दस्तावेज बनाने के लिए 150 काल आई। लोगों को पहले की तरह नगर निगम में लाइनों में खड़ा होकर काम करवाना पड़ता है। नगर निगम के अनुसार मौजूदा समय में सुरक्षा के मद्देनजर अधिकांश साइटें बंद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब हालत सामान्य होने पर साइट को शुरू किया जाएगा। डाटा को रिकवर कर लिया गया है। साइट 30 मई से खराब चल रही है। अधिकारियों ने वेबसाइट में डाटा बेस क्रैश होना कारण बताया है।


इन सेवाओं के लिए आना पड़ा कार्यालय में
- ऑनलाइन पब्लिक ग्रिविनेंस सिस्टम
- वाटर टैंकर
- जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र
- ऑनलाइन बिल्डिंग परमिशन
- रेंट आफ शॉप, फ्लैट
- एनओसी, लाइसेंस
- डॉग पंजीकरण
- सीवरेज कनेक्शन परमिशन

-

कोट

डाटा को रिकवर कर लिया गया है। हालात सामान्य होने पर इसे शुरू किया जाएगा। लोगों को टोल फ्री नंबर दिया गया है। इस पर काल कर काम करवा सकते हैं।
- डाॅ. देवांश यादव, आयुक्त, नगर निगम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें