चिकित्सकों और स्टाफ का काम सराहा
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। केंद्रीय मंत्री डाॅ. जितेंद्र सिंह ने मंगलवार को जीएमसी जम्मू का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल में दाखिल घायलों से बातचीत की और चिकित्सकों को बेहतर उपचार के निर्देश जारी किए। ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तान की मिसाइल और ड्रोन हमले से घायल लोगों को मेडिकल कॉलेज अस्पताल में दाखिल किया गया है।
केंद्रीय मंत्री संजय सिंह इस मौके पर मेडिकल कॉलेज अस्पताल के अलग-अलग वार्ड में गए और यहां की व्यवस्था की जांच की। इस मौके पर मीडिया से बातचीत में चिकित्सकों और मेडिकल स्टाफ की आपात स्थिति के दौरान दी गई सेवाओं के लिए सराहना की। केंद्रीय मंत्री संजय सिंह ने कहा कि जम्मू मेडिकल कॉलेज अस्पताल में आने वाले घायलों को दूसरी जगह रेफर करने की जरूरत नहीं पड़ी है। उन्होंने कहा कि जम्मू मेडिकल कॉलेज अस्पताल की सेवाएं पाकिस्तान हमले के दौरान बेहतर रही हैं। उन्होंने इस मौके पर मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डा. आशुतोष गुप्ता भी मौजूद थे। इस मौके पर केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा कि मेडिकल कॉलेज अस्पताल में बीते दिनों के दौरान बहुत से बदलाव हुए हैं और यह देखकर उन्हें खुशी हो रही है। वे खुद भी कई सालों तक इस संस्थान का हिस्सा रह चुके हैं।