धूमधाम से मनाई लोहड़ी, सोलर लाइट्स लगाने को हुआ पंजीकरण
- फोटो : कांठ
गंग्याल में लगाया गया प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से संबंधित जागरूकता शिविर
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। गंग्याल में पैंतीस वर्षों से सामूहिक लोहड़ी मनाई जा रही है। लेकिन, इस बार पर्व को अनूठे तरीके से मनाया गया। इसमें लोहड़ी मनाने के साथ लोगों को प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना शिविर के माध्यम से सोलर लाइट लगाने के लिए जागरूक किया गया।
लोहड़ी के गीतों के बीच दर्जन भर लोगों ने योजना के लिए पंजीकृरण करवाया है। राम लीला ग्राउंड गंग्याल में डोगरा सेवा संभाल ट्रस्ट की ओर से आयोजित लोहड़ी मिलन कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया। ढोल की थाप पर लोहड़ी के गीतों के साथ हर वर्ग के लोग थिरकते रहे।
ट्रस्ट के प्रधान राजीव शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व डिप्टी मेयर बलदेव सिंह बलोरिया, चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष अरुण गुप्ता और पद्मश्री एसपी वर्मा विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहे। इस मौके पर रंजीत सिंह, अजय प्रताप सिंह, सोहन काटल, पुष्कर शर्मा, रितिका धीमान, पूर्व सरपंच कुंती देवी, पूर्व पार्षद गुरमीत रंधावा, नरेश जसरोटिया, डॉ. कुलदीप गुप्ता आदि मौजूद रहे।