फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: खटाना ने गांधी नगर अस्पताल में लिया सुविधाओं का जायजा

विज्ञापन
गांधी नगर अस्पताल में खटाना ने सुविधाओं का लिया जायजा
विज्ञापन
जम्मू। राज्यसभा सदस्य गुलाम अली खटाना ने बुधवार को जिला अस्पताल गांधी नगर का दौरा कर सुविधाओं का जायजा लिया। दौरे का उद्देश्य अस्पताल में सुविधाओं का आकलन करना और स्वास्थ्य सेवा प्रदाताओं एवं रोगियों की दिक्कतों को दूर करना था। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. प्रवीण योगराज ने अस्पताल में मिल रही सुविधाओं के बारे में जानकारी दी। राज्यसभा सदस्य ने डॉक्टरों से बातचीत कर गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान के निर्देश दिए। साथ ही मरीजों से भी मुलाकात की स्वास्थ्य सुविधाओं, गुणवत्ता और समस्याओं के बारे में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि कमियों को दूर किया जाएगा। सांसद ने चिकित्सा समुदाय और जनता को आश्वासन दिया कि उनके सुझावों पर उचित ध्यान दिया जाएगा। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें