परगवाल। परगवाल के हायर सेकेंडरी स्कूल में बुधवार को कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें छात्रों को नशीली दवाओं के सेवन से होने वाले दुष्परिणामों के बारे में जागरूक किया गया। कार्यक्रम प्रधानाचार्य बलवीर सूदन की अध्यक्षता में करवाया गया।
ज्यौड़ियां के काउंसलर हरदीप सिंह जमवाल ने छात्रों को नशीली दवाओं के सेवन के नुकसान बताए। कहा कि नशीली दवाओं के सेवन से भविष्य में गंभीर स्थिति का सामना करना पड़ सकता है। नशीली दवाएं न केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव डालती हैं, बल्कि परिवार को भावनात्मक और आर्थिक रूप से भी प्रभावित करती हैं। इस मौके पर छात्रों को नशा नहीं करने की प्रतिज्ञा भी दिलाई गई।