फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: फ्लाइट रद्द होने पर भड़के यात्री

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। प्रदेश में खराब मौसम का असर वीरवार को फ्लाइट संचालन पर भी पड़ा। श्रीनगर में बारिश के कारण जम्मू-श्रीनगर के बीच संचालित होने वाली पांच फ्लाइट रद्द व प्रभावित रही। बिना सूचना के फ्लाइट रद्द होने से यात्री भी भड़क गए और एयरपोर्ट प्रबंधन के कर्मचारियों के साथ उलझ गए। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। इसमें यात्री बिना सूचना के फ्लाइट रद्द करने पर अपनी नाराजगी दिखा रहे है। एयरपोर्ट के वेटिंग एरियर में यात्रियों को हुजूम इकट्ठा हुआ और अपना विरोध जताने लगा। यात्रियों के अनुसार तीन घंटे तक इंतजार करने के बाद प्रबंधन ने फ्लाइट रद्द होने की सूचना दी, जिससे वह सड़क मार्ग से भी सफर नहीं कर पाए। बता दे की श्रीनगर के बीच प्रतिदिन एक दर्जन के करीब फ्लाइट का संचालन होता है। शनिवार को आधा दर्जन फ्लाइट का परिचालन प्रभावित रहा है। इसमें कुछ फ्लाइट रद्द भी रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें