जम्मू। स्कूल शिक्षा विभाग ने पदोन्नति के लिए टन प्लस टू लेक्चरर की वरिष्ठता सूची में जूलॉजी लेक्चरर सरिता रैना (सेवानिवृत्त) व अन्य को शामिल नहीं करने वाले अधिकारियों के खिलाफ जांच का आदेश जारी किया। विभाग के वित्तीय आयुक्त अतिरिक्त मुख्य सचिव शांतमनु ने आदेश जारी कर सरकार के लिए अतिरिक्त सचिव स्कूल शिक्षा विभाग रितु महाजन को जांच अधिकारी बनाया है। जांच अधिकारी को ऐसे अधिकारियों को जिम्मेदारी तय करने के साथ जुर्माना लगाने का भी सुझाव देने को कहा है। जांच रिपोर्ट को एक महीने में विभाग को देने को कहा गया है। ब्यूरो