केंद्रीय विश्वविद्यालय जम्मू में प्रवेश के पहले दौर के लिए विभिन्न विषयों की मेरिट कट ऑफ जारी कर दी गई है। अनारक्षित, अन्य पिछड़ा वर्ग, आर्थिक रूप से कमजोर,अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति की अलग-अलग मेरिट तैयार की गई है। अभ्यर्थियों को कल 28 जुलाई मध्य रात्रि तक फीस भुगतान कर अपना एडमिशन कन्फर्म करना होगा।
फीस जमा करने के बाद एडमिशन कन्फर्म करने के लिए अभ्यर्थी को समर्थ रजिस्ट्रेशन पोर्टल
https://cujammucuet.samarth.edu.in/index.php/site/login पर लॉगिन करना होगा। फीस भुगतान या प्रवेश संबंधी किसी भी समस्या पर अभ्यर्थी ई-मेल आईडी
admissions2025@cujammu.ac.in के जरिए अपनी बात रख सकते हैं।
जिन विषयों की मेरिट लिस्ट जारी की गई है, उनमें बीए ऑनर्स डिफेंस एंड स्ट्रेटेजिक स्टडीज, बीए ऑनर्स इंग्लिश लिटरेचर, बीए ऑनर्स हिंदी, बीए ऑनर्स जर्नलिज्म एंड मासकॉम, बीए ऑनर्स पॉलिसी एंड पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन, बीए ऑनर्स रिलीजियस स्टडीज, बीए ऑनर्स सोशल वर्क शामिल हैं।
इसके अतिरिक्त इंटिग्रेटेड कोर्सेज में बीए-बीएड, इंटिग्रेटेड बीएससी ऑनर्स, इंटिग्रेटेड बीएससी-एमएससी बायोटेक्नोलॉजी, इंटिग्रेटेड बीएससी-एमससी बॉटनी, इंटिग्रेटेड बीएससी-एमएससी केमिस्ट्री, इंटिग्रटेड बीएससी-एमएससी फिजिक्स, इंटिग्रेटेड बीएससी-एमएससी इनवायरनमेंटल साइंसेज, इंटिग्रेटेड बीएससी-एमएससी मैथ्स ऑनर्स, इंटिग्रेटेड बीबीए-एमबीए तथा बीवीओसी बैंकिंग एंड फाइनेंशियल सर्विसेज, बीवीओसी रिटेल मैनेजमेंट तथा बीवीओसी टूरिज्म मैनेजमेंट की भी मेरिट कट ऑफ जारी की गई है।