जम्मू आईबी पर गश्त करते सुरक्षाबल
- फोटो : एएनआई (फाइल)
जिला जम्मू के अखनूर सेक्टर के परगवाल में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर रविवार की शाम कुछ चक्र गोलियां चलने की खबर है। प्रवक्ता का कहना है कि घने कोहरे तथा धुंध के कारण संदेह के आधार पर दोनों के बीच फायरिंग हुई। यह सीजफायर का उल्लंघन नहीं था। हालांकि, सूत्रों का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय सीमा पर चिनाब दरिया में स्थित चौकी को पाकिस्तान की तरफ से निशाना बनाने की कोशिश की गई।