फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

J&K: घर में था देह व्यापार का धंधा, नौकरानी को भी जबरन किया शामिल, बेटी-दामाद समेत छह हिरासत में

Wed, 12 Sep 2018 02:34 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
फाइल
विज्ञापन
जम्मू के बिश्नाह में वेश्यावृत्ति के मामले में बिश्नाह पुलिस ने एक महिला, उसकी तीन बेटियों और दो दामादों को हिरासत में लिया है। पीड़िता से जबरन वेश्यावृत्ति कराई जाती थी। पुलिस ने गांव फतवाल में मंगलवार देर शाम छापा मार आरोपियों को हिरासत में लिया है। इस मामले में पीड़िता की शिकायत पर एक एनजीओ ने पुलिस में केस दर्ज कराया था।
विज्ञापन


पीड़िता आरोपी महिला के घर में काम करती थी। वहां उसके साथ जबरन वेश्यावृत्ति करवाई गई। मना करने पर जान से मारने की धमकी दी जाती थी। पीड़िता किसी तरह वहां से भाग कर अपने परिजनों के पास पहुंची और आपबीती सुनाई। इसके बाद उन्होंने एनजीओ से संपर्क किया। पीड़िता का कहना है कि महिला, उसकी बेटियां और दामाद सभी इस घिनौने अपराध में शामिल थे।

पीड़िता तीन माह से है गर्भवती
पुलिस ने पीड़िता की मेडिकल जांच बिश्नाह उप जिला अस्पताल में कराई है। डॉक्टरों के अनुसार वह 3 महीने से गर्भवती है। बताया जाता है कि बिश्नाह पुलिस बुधवार की सुबह इस मामले में प्रेस कांफ्रेस कर सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें