फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: डीलरों को हर माह मिले वेतन

विज्ञापन
मांगों के समर्थन में प्रदर्शन करते डीलर। संवाद
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जम्मू। फेयर प्राइज शाप डीलर एसोसिएशन की ओर से खाद्य एवं आपूर्ति विभाग कार्यालय परिसर में प्रदर्शन कर हर माह डीलरों को वेतन देने की मांग उठाई।अध्यक्ष अजय गुप्ता ने कहा कि राशन डीलरों को सुविधाएं विभाग की ओर से नहीं मिल रही है। इससे डिपो को चलाना मुश्किल हो रहा है।
केंद्रीय शेयर जारी हुआ लेकिन, बजट को दूसरे कार्यों में खर्च कर दिया गया है। राशन डीलरों को इसका लाभ नहीं मिला है। राशन डिपो में खर्च की जाए। उन्होंने कहा कि डीलरों को होने वाले नुकसान की भरपाई विभाग करे। डिपो तक राशन पहुंचने और रखने में नुकसान होता है। इसकी भरपाई डीलर को करनी पड़ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसकी विभाग जिम्मेदारी ले। डीलरों को कम से कम 50 हजार रुपये मासिक वेतन दिया जाए। विभाग में कर्मचारियों को वेतन दिया जा रहा है मगर डीलरों को कमीशन जारी होता है। इससे परिवार का पालन पोषण करना मुश्किल हो रहा है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में मांगों को पूरा नहीं किया गया तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें