लाखों यात्रियों का बोझ ढोने वाला जम्मू का रेलवे स्टेशन एक बार फिर से रेल मंत्री की तरफ से पेश किए जाने वाले रेल बजट से उम्मीद लगाए हैं।
उम्मीद है कि इस बार रेलमंत्री जम्मू के रेलवे स्टेशन के लिए कोई घोषणा करें, जिससे कि यात्रियों को मॉडल रेलवे स्टेशन जैसी कुछ सुविधाएं मिलने लगे, क्योंकि कहने को तो स्टेशन माडल रेलवे स्टेशन है, लेकिन इसमें आज तक यात्रियों को मॉडल रेलवे स्टेशन जैसी सुविधाएं नहीं मिल सकी हैं।
स्टेशन के रिजर्वेशन सेंटर में दस से ज्यादा काउंटर हैं, लेकिन खुलते केवल तीन काउंटर ही हैं। इसी तरह से जनरल टिकट के छह काउंटर हैं, लेकिन यह भी दो या फिर तीन खुलते हैं। इसका मुख्य कारण स्टेशन पर स्टाफ कमी है।