जम्मू। जरूरी रखरखाव कार्य के कारण बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। बिजली बुरनाल, रख, मुट्ठी, देवीपुर, बल्लियां दा बाग, पीएचई लाइन, बीएसएफ, ज्यौड़ियां, एमईएस, बकोर और आसपास इलाकों में नौ और 11 अप्रैल को सुबह छह से 12 बजे तक बंद रहेगी। इसी तरह स्मेलपुर, गुराह, उत्तरबाहिनी, मंडल, केंद्रीय विवि और आसपास इलाकों में नौ अप्रैल को सुबह नौ से 12 बजे तक बंद रहेगी। ब्यूरो