जम्मू। मरम्मत कार्यों के चलते छह मार्च से बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी। इस संबंध में बिजली कारपोरेशन ने शेड्यूल जारी किया है। इसके अनुसार बिजली स्मेलपुर और आसपास इलाकों में छह मार्च को सुबह नौ से एक बजे तक बंद रहेगी।
इसी तरह जराई, परलिवंड, पीएचई इंस्टालेंशन, मैन बाजार, वार्ड नंबर चार, पांच, आठ, नौ, 10, 11 और 12, संजी, भगथली, कोर्ट, जेल, लखनपुर, डेयरी फार्म और आसपास इलाकों में छह मार्च को सुबह नौ से दो बजे तक बंद रहेगी।
लगेट, कुमरी कथेरा, एमईएस जंगलोट, चंगराह, नगरी, पल्ली और आसपास इलाकों में सात मार्च को सुबह नौ से तीन, देविक और जखेनी में नौ मार्च को सुबह आठ से एक बजे व कठुआ सर्कल के अंतर्गत सुंब और आसपास इलाकों में छह और सात मार्च को सुबह आठ से एक बजे तक बिजली बंद रहेगी। ब्यूरो