जम्मू। पक्का डंगा श्री महालक्ष्मी मंदिर ट्रेडर्स एसोसिएशन के शनिवार को चुनाव हुए। इसमें बाजार के 45 दुकानदारों ने भाग लिया। इनमें से 38 दुकानदारों ने मनोहर गुप्ता को समर्थन देकर एसोसिएशन चेयरमैन के रूप में चुना है। अन्य नवनिर्वाचित टीम में विशाल चोपड़ा (अध्यक्ष), राजिंदर भारद्वाज (वरिष्ठ उपाध्यक्ष), सतपाल शर्मा (उपाध्यक्ष), संजीव गुप्ता (महासचिव), अंशुल खजूरिया (सचिव), सुरिंदर कुमार (कोषाध्यक्ष) शामिल हैं। संवाद