फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: दुकानों की लीज डीड का नवीनीकरण नहीं होने से मंडी कारोबारी हो रहे परेशान

विज्ञापन
प्रवीन कुमार गुप्ता, अध्यक्ष फ्रूट मंडी एसोसिएशन नरवाल मंडी। अमर उजाला
विज्ञापन
2021 में खत्म हो चुकी है नरवाल फल-सब्जी मंडी की 115 दुकानों की लीज डीड
विज्ञापन

जिम्मेदार उद्यान विभाग पर लगाया कागजी कार्रवाई तक ही सीमित रहने का आरोप
चैंबर चुनाव में रहेगा कारोबारियों का प्रमुख मुद्दा
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। नरवाल फल-सब्जी मंडी के आढ़ती और कारोबारी दुकानों की लीज डीड का नवीनीकरण न होने से परेशान हैं। प्रथम फेज की 115 दुकानों की लीज डीड 2021 में ही खत्म हो चुकी है। कोरोना काल के बाद खत्म हुई लीज डीड ने व्यापारियों के सामने आर्थिक संकट पैदा कर दिया है। हालत यह है कि इनकी लीज डीड को नवीनीकरण करने की जिम्मेदारी उद्यान विभाग के पास है, लेकिन वह केवल कागजी कार्रवाई तक ही सीमित है।
नरवाल सब्जी मंडी की यह समस्या चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री चुनाव में मुद्दा बनेगी। इसे लेकर कारोबारी मुखर हैं। नरवाल मंडी में लगभग 700 के करीब दुकानें हैं जहां फल व सब्जी के थोक आढ़ती व्यापार करते हैंं। यह मंडी एशिया की सबसे बड़ी फल व ड्राई फ्रूट मंडी है। प्रथम फेज की 115 दुकानों की लीज डीड वर्ष 2021 में खत्म हो जाने से व्यापारियों के सामने आर्थिक संकट उत्पन्न हो गया है।
विज्ञापन

व्यापारियों ने बताया कि इस बारे में उद्यान विभाग ने बैंक प्रबंधन को पत्र लिखकर सूचित किया था कि इन्हें ऋण देने पर वह खुद जिम्मेदार होंगे। नरवाल फ्रूट मंडी एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रवीन कुमार गुप्ता ने बताया कि दूसरे फेज में 250 दुकानें जिनकी लीज डीड वर्ष 2027 में खत्म होगी। उनके पास कुछ समय है, लेकिन जिनकी लीज डीड खत्म हो चुकी है वह परेशान हैं।

-
जेडीए व उद्यान विभाग के बीच झूल रहा मामला
कारोबारियों ने बताया कि जब से नरवाल फ्रूट मंडी में दुकानों की लीज डीड नवीनीकरण की जिम्मेदारी व प्रबंधन उद्यान विभाग के पास आया है तभी से व्यापारी परेशान हैं। जेडीए के पास नालियों व सड़कों को दुरुस्त करने की जिम्मेदारी है लेकिन वह काम भी सही से नहीं हो रहा है। मंडी की सड़कें उखड़ चुकी हैं और नालियों का कहीं अता-पता नहीं है।

-
व्यापारी बोले, कठिन हो गया है व्यापार करना
व्यापारियों ने बताया कि कोरोना काल से उबरे ही थे कि 2021 में दुकानों की लीज डीड खत्म हो गई। इनके नवीनीकरण के लिए उद्यान विभाग और जेडीए के कार्यालयों के चक्कर काट रहे हैं। नरवाल फ्रूट मंडी एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रवीन कुमार गुप्ता ने कहा कि यही हाल रहा तो एक न एक दिन दुकानें बंद करनी पड़ेंगी। बैंक पहले ही ऋण देने से इंकार कर चुके हैं। विभागीय स्तर पर लीज डीड रिन्यूवल कराने को लेकर अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे।


विभाग की मंशा साफ नहीं, साजिश से इंकार नहीं
कोल्ड स्टोरेज एंड आईस फैक्ट्रीज एसोसिएशन के अध्यक्ष रमन गुप्ता ने बताया कि दुकानों की लीज डीड रिन्यूवल न कराने के पीछे प्रशासन व विभाग की मंशा सही नहीं लग रही। इसके पीछे सोची समझी साजिश लग रही है। व्यापारियों से कहीं यह दुकानें छीनने की साजिश तो नहीं है। इस दिशा में भी व्यापारियों को सोचकर निर्णय लेना होगा।
-

लीज डीड का न्वीनीकरण न हुआ तो व्यापार करना होगा मुश्किल
व्यापारी देवेंद्र गुप्ता ने बताया कि नरवाल मंडी में दुकानों की लीज डीड के रिन्यूवल का मामला गंभीर है। चैबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के चुनाव में यह मुद्दा बनेगा। वर्ष 2021 से अब तक इस दिशा में कोई सार्थक प्रयास नहीं हो सका है। इससे व्यापारी परेशान हैं। एसोसिएशन के साथ रहकर संघर्ष किया जाएगा।

हमें भी निर्देश का इंतजार
नरवाल मंडी के व्यापारियों की दुकानों की लीज डीड बढ़ाने के लिए मामला सरकार के पास विचाराधीन है। जैसे ही सरकार की तरफ से कोई निर्देश मिलेंगे उसके अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

-अजाज अहमद नटनू, डिप्टी डायरेक्टर बागवानी एवं विपणन विभाग
-
- नरवाल सब्जी मंडी जेडीए के अधीन नहीं है। यह विभागीय मामला है। इस पर कुछ नहीं कहा जा सकता है। मामला सरकार के स्तर पर विचाराधीन है।
-अश्वनी, लॉ अफसर, जेडीए जम्मू

प्रवीन कुमार गुप्ता, अध्यक्ष फ्रूट मंडी एसोसिएशन नरवाल मंडी। अमर उजाला

प्रवीन कुमार गुप्ता, अध्यक्ष फ्रूट मंडी एसोसिएशन नरवाल मंडी। अमर उजाला

प्रवीन कुमार गुप्ता, अध्यक्ष फ्रूट मंडी एसोसिएशन नरवाल मंडी। अमर उजाला

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें