संस्कृत विवि में सप्तदिवसीय अनुवाद कौशल कार्यशाला के उद्धाटन के दौरान केंद्री विवि के सदस्य फोट
जम्मू। भारतीय ज्ञान परंपरा को सरल और मानक संस्कृत में विकसित किया जा रहा है। इस उद्देश्य के साथ केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय कोट भलवाल जम्मू के श्री रणबीर परिसर में सात दिवसीय अनुवाद कौशल कार्यशाला का शुभारंभ हुआ। यह कार्यशाला छात्रों के विभिन्न विषयों की पाठ्यपुस्तकों का संस्कृत में सरलीकरण करने के उद्देश्य से आयोजित की गई है, ताकि अध्ययन सामग्री को शास्त्रों के अनुरूप बनाया जा सके। कार्यशाला की अध्यक्षता परिसर के निदेशक प्रो. श्रीधर मिश्र ने की। कार्यक्रम में साहित्य विभागाध्यक्ष प्रो. सतीश कुमार कपूर मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने कहा, अनुवाद का मुख्य उद्देश्य शास्त्रों और आधुनिक विषयों को जोड़ना है। ब्यूरो