फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सूचना विज्ञान में लगातार विकसित हो रहा नवाचार : कुलपति

विज्ञापन
जम्मू विश्वविद्यालय में आयोजित व्याख्यानमाला में मौजूद छात्र व प्रोफेसर। स्त्रोत विभाग
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जम्मू। जम्मू विश्वविद्यालय के पुस्तकालय एवं सूचना विज्ञान विभाग की तरफ से एक व्याख्यान का आयोजन किया गया। जिसमें वक्ताओं ने उच्च शिक्षा संस्थानों के लिए सूचना और पुस्तकालय नेटवर्क (इनफ्लिबनेट) सेवाएं विषय पर विचार रखे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर जम्मू विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर उमेश राय ने भाग लिया।

उन्होंने कहा कि सूचना विज्ञान में लगातार नवाचार का विकास हो रहा है। यह अच्छी पहल है। उन्होंने कहा कि निदेशक प्रोफेसर देविका पी मदाली ने भी विषय पर प्रकाश डाला। वक्ताओं ने बताया कि किस तरह सूचना विज्ञान के क्षेत्र में लगातार नए प्रयोग हो रहे हैं। इसका लाभ आने वाले दिनों में मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सूचना विज्ञान क्षेत्र मेंं जो भी सेवाएं हैं उनका छात्र लाभ ले सकते हैं। यह उनकी अकादमिक क्षेत्र में आने वाली चुनौतियों से परिचित करा सकेंगे। इस अवसर पर प्रोफेसर संगीता गुप्ता, पूजा राणा, डा. मेघना धर मौजूद रहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें