जम्मू। जम्मू विश्वविद्यालय (जेयू) के शोधकर्ता 2025 ब्रेकथ्रू पुरस्कार जीतने में दुनिया के शीर्ष भौतिकविदों में शामिल हुए है। जम्मू विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. उमेश राय ने इस उपलब्धि पर अपनी टीम को बधाई देते हुए कहा कि वैश्विक वैज्ञानिक उपलब्धि से जुड़ना हमारे लिए गर्व का क्षण है। उन्होंने कहा कि सर्न में एलिस प्रयोग में हमारे शोधकर्ताओं का योगदान वैज्ञानिक जांच और नवाचार के उच्च मानकों को दर्शाता है। यह मान्यता न केवल जम्मू विश्वविद्यालय को वैश्विक शोध मानचित्र पर लाएगी, बल्कि आने वाले छात्रों को मौलिक विज्ञान में उत्कृष्टता प्राप्त करने के लिए प्रेरित भी करेगा। ब्यूरो