फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: 'प्रगति और सक्षम' से सपने होंगे पूरे, राह बनेगी आसान

विज्ञापन
विज्ञापन
डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में दाखिला लेने वालों की सरकार कर रही मदद
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। अगर आप प्रदेश के किसी पॉलिटेक्निक कॉलेज से डिप्लोमा कोर्स करके भविष्य बनाना चाहते हैं तो 'प्रगति और सक्षम' योजनाएं आपके सपनों की राह आसान बना सकती हैं। ये योजनाएं सरकार की ओर से विद्यार्थियों की मदद के लिए चलाई जा रही हैं।
जम्मू-कश्मीर टेक्निकल एजुकेशन बोर्ड की तरफ से 31 मई तक डिप्लोमा कोर्सेज के आवेदन स्वीकार किए जा रहे हैं। ऐसे में ये योजनाएं आपके काम की हो सकती हैं।
विज्ञापन



प्रगति योजना
प्रगति योजना केवल छात्राओं के लिए है। यह योजना अपने आखिरी साल में है। इस योजना के अंतर्गत छात्राओं को 50 हजार रुपये तक की स्कॉलरशिप प्रदान की जाती है। योजना का लाभ लेने के लिए शर्तें भी हैं। इनमें आवेदक छात्रा हो, 2022 के पश्चात 10वीं की परीक्षा उत्तीर्ण की हो और आवेदक छात्रा के परिवार की आय सालाना आठ लाख रुपये से अधिक न हो।

-
सक्षम योजना
यह योजना छात्र और छात्रा दोनों के लिए है। इसके अंतर्गत संबंधित आवेदक को 50 हजार रुपये तक की स्कॉलरशिप दी जाती है। इस योजना का फायदा लेने के लिए भी शर्तें हैं। इनमें आवेदक दिव्यांग हो और आवेदक के परिवार की सालाना आय आठ लाख रुपये से कम हो।

लेबर कार्ड वाले परिवारों को मिलेंगे ये लाभ
सरकार की तरफ से उन छात्र-छात्राओं को 30 हजार रुपये की वित्तीय सहायता दी जाएगी, जिनके परिवार के मुखिया के पास लेबर कार्ड हो। ये कार्ड जम्मू-कश्मीर बोर्ड ऑफ कैजुअल वर्कर की तरफ से जारी होना चाहिए।
विज्ञापन



छात्र-छात्राओं को ज्यादा जानकारी नहीं
डिप्लोमा लेने के इच्छुक छात्र-छात्राओं को सरकार की ओर से चलाई जा रही इन योजनाओं की ज्यादा जानकारी नहीं है। इनके सहारे वे डिप्लोमा कोर्स के लिए स्कॉलरशिप हासिल करके अपनी राह आसान कर सकते हैं।
-सुकेश गुप्ता, सचिव जम्मू-कश्मीर टेक्निकल एजुकेशन बोर्ड
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें