अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। सभी सेंट्रल यूनिवर्सिटी और स्टेट यूनिवर्सिटीज में प्रवेश सीयूईटी के जरिए होगा। जम्मू-कश्मीर पब्लिक सर्विस कमीशन यानी जेकेपीएससी के एडिशनल सेक्रेटरी सचिन जम्वाल के अनुसार कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट यानी सीयूईटी मंगलवार से शुरू हो गया।
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) की तरफ से इस परीक्षा का आयोजन विभिन्न चरणों में आने वाली तीन जून तक किया जाएगा। इस परीक्षा के लिए पंजाब, हिमाचल सहित कई राज्यों में केंद्र बनाए गए हैं। जम्मू में कुंजवानी, मीरां साहिब आदि में केंद्र बने हैं। जम्मू के परीक्षार्थियों ने हालात को देखते हुए इस परीक्षा के लिए केंद्र दूसरे राज्यों में न बनाए जाने की मांग उठाई थी। कई परीक्षार्थियों ने इस परीक्षा को स्थगित करने की भी मांग की थी।