यूनिवर्सिटी के पांच कॉलेजों में दाखिले होंगे सीयूईटी पीजी की मेरिट के आधार पर
केवल ऑनलाइन आवेदन किया जा सकेगा, 16 जून है आखिरी तिथि
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। मिशन एडमिशन शुरू हो चुका है। क्लस्टर यूनिवर्सिटी ऑफ जम्मू में पीजी पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आवेदन आगामी 21 मई से किए जा सकेंगे। दाखिले सीयूईटी पीजी की मेरिट के आधार पर होंगे। जिन छात्रों ने सीयूईटी में शिरकत नहीं की है, उन्हें खाली रह गई सीटों पर दाखिले का मौका दिया जाएगा।
आवेदन की आखिरी तिथि 16 जून रात दस बजे तक है। अभ्यर्थी दाखिले के लिए केवल ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। वे अपने आवेदन क्लस्टर यूनिवर्सिटी जम्मू के आधिकारिक पोर्टल http://clujammu.ac.in/admissions के जरिये सबमिट कर सकते हैं। कॉलेज और कोर्स के संबंध में अधिक जानकारी कॉलेज की वेबसाइट http://clujammu.ac.in पर हासिल कर सकते हैं।
इन कॉलेजों और कोर्सेज के लिए कर सकते हैं आवेदन
-जीजीएम साइंस कॉलेज : एमए इंगलिश, एमएससी जियोलॉजी, एमएससी जियोग्राफी
-जीसीडब्ल्यू गांधी नगर : एमएससी फूड साइंस एंड टेक्नोलॉजी
-एमएएम कॉलेज : एमए/एमएससी मैथ्स, एमए म्यूजिक
-गवर्नमेंट कॉलेज ऑफ एजुकेशन : एमएड
-एसपीएमआर कॉलेज ऑफ कॉमर्स : एमकॉम