दोमाना। युवा राजपूत सभा (वाईआरएस) की ओर से अध्यक्ष विक्रम सिंह विक्की की अध्यक्षता में रविवार को पटोली ब्राह्मणा में एक कार्यक्रम हुआ। इस दौरान जम्मू-कश्मीर को राज्य का दर्जा दिलाकर राज्य मिशन को मजबूत करने के लिए करीब सौ युवा सभा में शामिल हुए। अध्यक्ष ने प्रेसवार्ता में बताया कि यह कार्यक्रम चेयरमैन रघुबीर सिंह और मुख्य संरक्षक राजिंदर सिंह के निर्देशानुसार हुआ। हमें यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि विशाल सिंह रकवाल को वाईआरएस का महासचिव नियुक्त किया गया है। उनके नेतृत्व में 100 युवा वाईआरएस में शामिल हुए है। पूर्व अध्यक्ष राजन सिंह ने कहा कि विशाल सिंह रकवाल कई वर्षों से वाईआरएस को मजबूत कर रहे हैं। हम लोगों को आश्वस्त करना चाहते हैं कि जल्द ही हमें राज्य का दर्जा मिलेगा। संवाद