दोमाना। चिनौर चौकी पुलिस ने एक लापता महिला को खोजकर रविवार को कानूनी औपचारिकताओं के बाद परिवार के हवाले कर दिया। इस संबंध में पुलिस को 31 जनवरी को सूचना मिली थी। इसके बाद गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज की गई। चौकी प्रभारी अर्जुन सिंह के नेतृत्व में टीम ने महिला को खोज लिया और रविवार को परिवार के हवाले कर दिया। संवाद