फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: युवक की तवी नदी में डूबने से मौत

Thu, 17 Apr 2025 02:57 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
दोस्तों के साथ नहाने गया था, गहरे पानी में बह गया
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
दोमाना। फ्लायं मंडाल पुलिस चौकी क्षेत्र के थलवाल इलाके में बुधवार को तवी नदी में नहाने गए युवक की डूबकर मौत हो गई। मृतक की पहचान मोहम्मद सलीम (20) के रूप में हुई है, जो उधमपुर के गलियोट पंचैरी निवासी मोहम्मद शरीफ का बेटा था।
सलीम मंगलवार को अपने नाना के घर थलवाल आया था। बुधवार सुबह साढ़े ग्यारह बजे वह अपने दोस्तों के साथ तवी नदी में नहाने गया, जहां गहरे पानी में उतरने पर वह डूब गया। उसके साथियों ने उसे बचाने की पूरी कोशिश की, लेकिन पानी का तेज बहाव उसे बचाने में बाधा बना।
विज्ञापन

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद दोपहर दो बजे सलीम का शव नदी से बरामद किया गया। परिवार की इच्छा के मद्देनजर शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया गया और कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन

स्थानीय निवासियों ने बताया कि तवी नदी में इस तरह की दुर्घटनाएं पहले भी हो चुकी हैं। उन्होंने प्रशासन से नदी के खतरनाक स्थानों पर चेतावनी बोर्ड लगाने और सुरक्षा उपायों को मजबूत करने की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें