फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: दोमाना में 40 घंटे बाद आई बिजली, लोगों ने ली राहत की सांस

Sat, 19 Apr 2025 02:41 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
दोमाना। बुधवार रात को आए तूफान के चलते दोमाना क्षेत्र में बिजली ढांचे को काफी नुकसान पहुंचा था। इस कारण क्षेत्र में बिजली ठप थी। शुक्रवार को दोपहर बाद तीन बजे करीब 40 घंटे बाद बिजली आपूर्ति बहाल हो पाई है। बिजली न होने के कारण संग्रामपुर, दुर्गों चक, पटोली, गजयसिंह पूरा और नागबनी सहित अन्य क्षेत्रों के लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा है। अब बिजली बहाल होने से राहत मिली है। एसडीएम मढ़ अथर अमीन जागर ने बताया कि तूफान से हल्के नुकसान की सूचनाएं मिली हैं। अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में हुए नुकसान का आकलन कर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें