फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: कृष्ण जन्म की लीलाएं सुनकर भावविभोर हुए श्रद्धालु

Wed, 23 Apr 2025 03:18 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
त्रिलोकपुर में श्रीमद्भागवत कथा पांचवें दिन भी रही जारी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी


दोमाना। त्रिलोकपुर में श्रीमद्भागवत कथा पांचवें दिन भी जारी रही। बुधवार को कथा वाचक मृदुल मोहन महाराज ने श्रद्धालुओं को कृष्ण जन्म की लीलाएं सुनाकर भावविभोर कर दिया।
उन्होंने बताया कि देवकी के गर्भ से आठवीं संतान के पैदा होने के बाद वासुदेव भगवान कृष्ण को बदलकर उनकी जगह पर योग माया को लेकर आए। भगवान कृष्ण को गोकुल में यशोदा मैया को सौंपा। यशोदा मैया की गोद में तो कन्या पैदा हुई थी। भगवान की लीला हुई। वासुदेव को आकाशवाणी से हुक्म हुआ कि लल्ला को नंद बाबा के घर यशोदा के पास छोड़कर कन्या को लेकर जेल में आना है।
विज्ञापन

नंदलाल के पैदा होने की खुशी में नंद बाबा के यहां उत्सव शुरू हो गया। बधाई देने वालों का तांता लग गया। उधर, कंस को जब पता चला कि देवकी के आठवां बच्चा पैदा हो गया है। उन्होंने बच्ची को मारने की जब कोशिश की तो वह आकाश में चली गई। वहां उन्होंने भविष्यवाणी की कि तुझे मारने वाला तो गोकुल में पैदा हो चुका है।
विज्ञापन

कंस ने सभी नए जन्मे बच्चों को मारने के लिए पूरी कोशिश की, लेकिन वह भगवान कृष्ण का बाल भी बांका नहीं कर पाए। इस तरह से बहुत सारे अत्याचार किए परंतु भगवान अपने बाल रूप में अनेक लीलाएं करते आगे बढ़ते गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें