10 दिवसीय कार्यक्रम का जसवां में होगा आयोजन, संचालन समिति का गठन
14 जनवरी को बुआ कौड़ी मंदिर में होगा ध्वजारोहण
संवाद न्यूज एजेंसी
दोमाना। जसवां में दस दिवसीय शत चंडी विराट यज्ञ एवं हिंदू सम्मेलन 15 फरवरी से शुरू होगा। इसके लिए एक माह पहले 14 जनवरी को बुआ कौड़ी मंदिर में ध्वजारोहण किया जाएगा। यह जानकारी संत दिक्षश्याम दास महाराज की अध्यक्षता में मढ़ विधानसभा क्षेत्र के जसवां गांव हुई बैठक में दी गई। इस दौरान धार्मिक कार्यक्रम की तैयारी एवं संचालन के लिए सोमवार को समिति का गठन किया गया।
बैठक में बताया गया कि संत दिक्षश्याम दास महाराज ने 14 जनवरी को ध्वजारोहण में शामिल होने के लिए समस्त सनातन समाज को निमंत्रण दिया है। इस वर्ष जसवां में शतचंडी विराट यज्ञ एवं हिंदू सम्मेलन 15 फरवरी से 25 फरवरी तक चलेगा। एक माह पहले 14 जनवरी को बुआ कौड़ी मंदिर में ध्वजारोहण होगा। बैठक में राजेंद्र सिंह चिब, नरेंद्र सिंह, रामकृष्ण राणा, दिलीप शान, मोहनलाल, करण सिंह और भूषण शर्मा आदि मौजूद रहे।