फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: बेटी को खोजने के लिए प्रदर्शन, जालंधर से किया बरामद

Wed, 29 Jan 2025 02:21 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

दोमाना। छह दिन से लापता बेटी को ढूंढ नहीं पाने पर गुस्साए परिजनों ने घरोटा थाने के बाहर धरना देकर जाम लगा दिया। इसके बाद एक्शन में आई पुलिस ने जालंधर से लड़की को बरामद कर दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया। दो घंटे तक यातायात बाधित करने वालों के खिलाफ भी केस दर्ज किया गया है।
जानकारी के अनुसार मंगलवार दोपहर डेढ़ बजे लोगों के सड़क पर बैठने से दोनों तरफ वाहनों की कतारें लग गईं। परिजनों ने बताया कि बेटी 22 जनवरी से घर से गायब है।
विज्ञापन

23 जनवरी को उन्होंने पुलिस थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवा दी, लेकिन पुलिस आश्वासन ही देती रही।
इसे लेकर पैंथर्स पार्टी के नेता हर्ष देव सिंह के नेतृत्व में क्षेत्र के लोग पुलिस स्टेशन घरोटा के गेट पर डट गए।
परिजनों ने बेटी को ढूंढने और उसे उकसाकर ले जाने वाले आरोपी और उसके परिजनों को गिरफ्तार करने की मांग की। घरोटा थाना के प्रभारी सुनील शर्मा ने परिजनों को समझाया और लापता को खोजने के लिए चार घंटे का समय मांगा।
विज्ञापन

इस बीच भाजपा कार्यकर्ता भी वहां पहुंच गए और उनकी पैंथर्स पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ बहस शुरू हो गई। पुलिस ने दोनों पार्टियोंं के कार्यकर्ताओं को शांत किया। पूरे घटनाक्रम के चलते लगभग दो घंटे यातायात बाधित रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें