दोमाना पुलिस का 48 घंटे में वारदात को सुलझाने का दावा
संवाद न्यूज एजेंसी
दोमाना। दोमाना पुलिस ने एक कार चोरी का मामले को 48 घंटे में सुलझाने का दावा किया है। पुलिस ने बताया कि एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर कार को बरामद कर लिया है।
पुलिस ने बताया कि 24 अप्रैल को सचिन कुमार निवासी चंदियां (अखनूर) ने दोमाना पुलिस थाना में शिकायत दी थी। इसमें बताया था कि उनकी कार (जेके02एएम1305) कार लोअर बरनाई से चोरी हुई है। शिकायत पर कार्रवाई करते हुए दोमाना पुलिस थाना में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई।
निरंतर प्रयासों और तकनीकी उपकरणों के उपयोग से पुलिस ने एक संदिग्ध मनमोहित निवासी जंडियाल थाथी (अखनूर) को हिरासत में लिया। पूछताछ में उसने जुर्म कबूल कर लिया। उसकी निशानदेही पर कार को बरामद कर लिया गया है।