फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu Division: बायोमीट्रिक से बांटना लक्ष्य, मजबूरी में कुछ दुकानें अभी भी आफलाइन कर रहीं राशन वितरण

Wed, 05 Feb 2025 03:27 PM IST
निकिता गुप्ता अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

जम्मू संभाग के कुछ जिलों में भौगोलिक परिस्थितियों के कारण राशन वितरण आफलाइन हो रहा है, जबकि अन्य क्षेत्रों में बायोमेट्रिक प्रणाली के तहत 95% वितरण हो चुका है।

विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फूड एवं सिविल सप्लाई विभाग की तरफ से हर माह अंत्योदय, प्राइमरी हाउसहोल्ड सहित एनपीएचएच कार्ड धारकों के लिए राशन को बायोमेट्रिक से सौ प्रतिशत बांटने का लक्ष्य है। इसमें जम्मू संभाग के के कुछ जिलों में विषम भौगोलिक परिस्थितियों के कारण वितरण आफलाइन किया जाना विभाग की मजबूरी है।

विज्ञापन


हालांकि अभी यहां पर सुधार की जरूरत है। जिले में कुल 2984 सस्ता गल्ला की दुकानें संचालित की जा रही हैं। इसमें आनलाइन बायोमेट्रिक से 2786 दुकानें आनलाइन और 98 दुकानें आफलाइन माध्यम से वितरण कर रही हैं। केंद्र सरकार का प्रयास यही है कि हर परिवार तक राशन पहुंचे इसमें राशन विक्रेता किसी प्रकार की घटतौली या भ्रष्टाचार न कर सकें।

जम्मू संभाग में आ रहे कुल 10 जिलोंं में जनवरी में किए गए राशन वितरण का आंकड़ा ओवरआल 93 प्रतिशत बायोमेट्रिक के माध्यम से किया गया। इसमें अकेले जम्मू जिले में जिसमें जम्मू सर्किल प्रथम,द्तीय,जम्मू ग्रामीण प्रथम व द्तीय शामिल हैं। यहां पर राशन वितरण बायोमेट्रिक से 95 प्रतिशत तक किया गया। विषम भौगोलिक परिस्थतियों के कारण कठुआ जिले में कठुआ, राजौरी, किश्तवाड़,जम्मू ग्रामीण, पुंछ, डोडा, ऊधमपुर में आफलाइन से ही राशन वितरण कराया जा रहा है। जनवरी में कुल 21996.964

विज्ञापन

मीट्रिक टन राशन का आवंटन किया गया। सबसे अधिक 54 राशन की दुकानें किश्तवाड़ में हैं जहां आफलाइन प्रणाली के माध्यम से राशन का वितरण किया जा रहा है। उसके बाद डोडा,ऊधमपुर, पुंछ,राजौरी, कठुआ व जम्मू जिले में जम्मू ग्रामीण प्रथम व द्तीय हैं। जिले में कुल अंत्योदय कार्ड धारकों की संख्या 77641,प्राथमिक हाउस होल्ड कार्ड धारकों की संख्या 679817 और एनपीएचएच कार्ड धारकों की संख्या 412549 है।

जिलेवार आफलाइन राशन दुकानों की संख्या
जिला आफलाइन दुकानों की संख्या
जम्मू ग्रामीण प्रथम एक

जम्मू ग्रामीण द्तीय एक
कठुआ 06

ऊधमपुर 10
डोडा 11

किश्तवाड़ 54
राजौरी 08

पुंछ 07
विज्ञापन

सार्वजनिक राशन वितरण में विभाग अंत्योदय राशन कार्ड धारक व प्राथमिक हाउस होल्ड कार्ड धारकों को निशुल्क गेंहू व आटा एक रुपये प्रति किलो की दर से दिया जा रहा है। एनपीएचएच कार्ड धारकों के लिए आटा 13 रुपये व चावल 15 रुपये प्रति किलो की दर से दिया जा रहा है। कुछ जिलों में बायोमेट्रिक की जगह पर आफलाइन राशन का वितरण हो रहा है। यहां पर भौगोलिक परिस्थितयां प्रतिकूल हैं।
जोगेंद्र सिंह जसरेठिया, ज्वाइंट डायरेक्टर फूड एंड सिविल सप्लाई, जम्मू
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें