जम्मू संभाग में स्कूल शिक्षा विभाग ने समर जोन के सभी निजी और सरकारी स्कूलों में सर्दी की छुट्टियां घोषित कर दी हैं। इस बार 30 दिसंबर से आठ जनवरी तक विंटर वेकेशन रहेंगी। वहीं, कड़ाके की ठंड को देखते स्कूलों का समय भी बदल दिया गया है। 23 से 28 दिसंबर तक नगर निगम क्षेत्र के स्कूल सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक खुलेंगे। नगर निगम क्षेत्र से बाहर वाले स्कूलों का समय सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक कर दिया गया है। ब्यूरो