फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: जम्मू जिला शतरंज चैंपियनशिप शुरू, बच्चों से लेकर बुजुर्ग दिखाएंगे प्रतिभा

विज्ञापन
विज्ञापन
(फोटो) -अमर उजाला मीडिया सहयोगी का लोगो लगाएं
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
जम्मू। जम्मू जिला शतरंज प्रतियोगिता शुक्रवार को गुमट के एक स्थानीय होटल में शुरू हुई। इसमें 47 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं, जिसमें छह साल के बच्चे से लेकर 70 साल तक के खिलाड़ी शामिल हैं।
विज्ञापन

भारतीय इतिहास में पहली बार विश्व स्तरीय क्लासिकल टाइमिंग्स इवेंट का आयोजन जिला स्तर पर किया जा रहा है। फिडे (एफआईडीई) की ओर से विश्व स्तरीय आयोजन जिस समयसारणी के साथ किए जाते हैं, उसी का उपयोग इस इवेंट में किया जा रहा है। प्रतियोगिता का उद्घाटन अनुभवी खिलाड़ी और सात बार के प्रदेश चैंपियन एसपी शर्मा ने किया। उनके साथ ऑल जेएंडके चेस एसोसिएशन (एजेकेसीए) के अध्यक्ष बलदेव राज और कार्यकारी अध्यक्ष अतुल कुमार गुप्ता उपस्थित थे। अरविन्दु शर्मा इस आयोजन के सचिव हैं, जबकि बिंदु पठानिया मुख्य मध्यस्थ हैं। रवि कुमार शर्मा मध्यस्थ हैं। प्रतियोगिता का आयोजन जम्मू-कश्मीर खेल परिषद के बैनर तले ऑल जेएंडके चेस एसोसिएशन के तत्वावधान में जम्मू जिला चेस एसोसिएशन द्वारा किया जा रहा है। शतरंज के नवीनतम फिडे (एफआईडीई) नियमों के अनुसार इस प्रतियोगिता में पांच मैच खेले जाएंगे। विजेताओं के बीच 20 हजार रुपये से अधिक के नकद पुरस्कार वितरित किए जाएंगे। साथ ही सभी प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र और पदक दिए जाएंगे। अमर उजाला मीडिया पार्टनर के रूप में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें