मिश्रीवाला। मढ़ विधानसभा की जसवां पंचायत के परयाल गांव में आंतरिक सड़कों पर तारकोल डालने का कार्य शुरू हो गया है। इसका शुभारंभ रविवार को मढ़ के विधायक सुरेंद्र कुमार भगत ने किया। उन्होंने बताया कि परयाल गांव के हनुमान मंदिर से कुल्ले रोड तक तारकोल डाली जाएगी। इस पर करीब 50 लाख रुपये की लागत आएगी। यह विकास कार्य क्षेत्रवासियों की सुविधा और समृद्धि के लिए समर्पित है। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष विक्रमजीत मनहास, पूर्व सरपंच नरिंदर सिंह, गुलशन शर्मा, सोहन सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद