सुंदरबनी। क्षेत्र में सुंदरबनी प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट रविवार को शुरू हो गया। इसमें सेना की टीम ने जीत दर्ज की।
इस टूर्नामेंट का उद्घाटन 28वें ब्रिगेड के कमांडर जयदेव असवाल और उनके साथ कमांडेंट नौवीं जैक राइफल राहुल जमवाल एवं सीआरपीएफ के डिप्टी कमांडेंट कपिल देव शर्मा एवं सुंदरबनी प्रीमियर लीग के कार्यकारी अध्यक्ष विनोद कुमार ने सांझा रूप से किया। इस अवसर पर ब्रिगेड कमांडर असवाल ने कहा कि क्रिकेट से स्थानीय युवा अपने खेल संबंधी कौशल को निखार सकते हैं। उन्होंने कहा कि यह समय युवाओं के लिए सदुपयोग होगा। वहीं सुंदर बनी व्यापार मंडल के प्रधान संगीत शर्मा भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। उद्घाटन समारोह के बाद सुंदरबनी प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट का पहला मुकाबला भारतीय सेना एवं सीआरपीएफ के बीच हुआ। यह पहला मुकाबला भारतीय सेना की रूद्राइटिस टीम ने जीता। इसमें टीम के साजन कुमार ने उत्तम प्रदर्शन करते हुए अपनी टीम को जीत दिलाई। बताते चलें कि सुंदरबनी प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट एक महीना भर चलेगी। इसमें 14 टीमें भाग ले रही हैं। कुल 48 मैच खेले जाएंगे। पहला इनाम एक लाख और दूसरा 50 हजार होगा।
फोटो 01 02 सुंदरबनी में सुंदरबनी प्रीमियर लीग टूर्नामेंट का उद्घाटन करवाते हुए भारतीय सेवा एवं सैन्य बल के अधिकारी तथा अन्य गण मान्य लोग