डेमोक्रेटिक आजाद पार्टी के अध्यक्ष गुलाम नबी आजाद ने अपना सियासी एजेंडा साफ कर दिया है। समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार आजाद ने बताया कि उनकी पार्टी के तीन प्रमुख एजेंडे हैं। पहला राज्य की बहाली और दूसरा केवल जम्मू-कश्मीर के लोगों के लिए भूमि खरीदने के अधिकार सुरक्षित कराना तथा तीसरा है स्थानीय युवकों के लिए नौकरी में आरक्षण ।